फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य कॉलेज की एनएसएस इकाई को फिर मिला पुरस्कार

विज्ञापन
पानीपत। प्रोफेसर व विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्राचार्य व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से एनएसएस दिवस पर आर्य कॉलेज को लगातार चौथी बार सर्वश्रेष्ठ इकाई के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एनएसएस इकाई को यह सम्मान सामाजिक व सामुदायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। इसके लिए कॉलेज के प्रो. विवेक गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस अधिकारी सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि 24 सितंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एनएसएस दिवस मनाया गया। इसमें विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाली 162 इकाइयों के स्वयंसेवकों एवं समन्वयकों ने भाग लिया था। कार्यक्रम में आर्य कॉलेज की एनएसएस इकाई को वर्षभर किए गए शानदार एवं बेहतरीन कार्यों के लिए लगातार चौथी बार सर्वश्रेष्ठ इकाई के रूप में पुरस्कृत किया गया।
केयू के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा और विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दिनेश राणा ने यह सम्मान आर्य महाविद्यालय के स्वयंसेवकों एवं प्रो. विवेक गुप्ता को दिया गया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए एनएसएस अधिकारी प्रो. विवेक गुप्ता और डॉ. मनीषा डुडेजा को बधाई दी। सफलता पर प्रो. विवेक गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए गौरवपूर्ण पल हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय हमारे एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों को जाता है जो वर्ष भर अलग-अलग तरह की गतिविधियों में भाग लेते हैं और जन जागरूकता और सामाजिक कार्य करते हैं। इस अवसर पर कॉलेज की एनएसएस इकाई प्रभारी प्रो. विवेक गुप्ता, डॉ मनीषा डुडेजा, प्रो. अदिति मित्तल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें