फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्लेटफॉर्म पर न रहेगा अंधेरा और न सताएगा चोरों का डर

Fri, 14 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। अब पानीपत रेलवे स्टेशन पर न तो अंधेरा रहेगा और न ही रात के समय यात्रियों को चोरी का खतरा सताएगा। क्योंकि स्टेशन परिसर में 200 ट्यूब व 150 एलईडी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे की बिजली निगम के इंचार्ज उमेदराव ने बताया कि ट्यूब व एलईडी लगाने का काम हफ्तेभर में पूरा कर लिया जाएगा।   पानीपत रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में चोरी, छीनाझपटी के 2016 में 124 एफआईआर दर्ज किए गए। जिनमें से सिर्फ 19 केसों में ही जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों को पकड़ा और उनसे बरामदगी दिखाई है। वहीं 2017 में जनवरी से अब तक लूटपाट का एक मामला दर्ज किया गया है और बता दें कि यह सभी चोरी व छीनाझपटी के मामले रेलवे स्टेशन के परिसर में रात के समय में लाइटों की व्यवस्था नहीं होने के कारण ही घटित हुए हैं। हाल ही में जीआरपी द्वारा बिजली विभाग को एक पत्र लिखकर लाइटों की व्यवस्था करवाने के लिए कहा गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पानीपत रेलवे स्टेशन के बिजली विभाग ने लाइटों एस्टीमेट बनाकर भेजा गया। जिसके बाद कुछ दिन पहले ही लाइटों को लगवाने का प्रस्ताव पानीपत रेलवे के बिजली विभाग को मिला तो उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टेशन पर लाइटों को लगाने का काम शुरू हो गया है। जो अब अपने अंतिम चरण में है।         
    
रेलवे स्टेशन पर रात होते ही छा जाता था अंधेरा            
रेलवे स्टेशन पर रात होते ही स्टेशन परिसर में अंधेरा छा जाता था। सिर्फ शेड के नीचे ही लाइटों की व्यवस्था थी। जिससे रात के समय चोरी घटनाएं बढ़ने पर रेलवे पुलिस व जीआरपी पुलिस की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो रहे थे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

           
चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पूरे स्टेशन पर 200 ट्यूब व 150 एलईडी लगाई गई है। अब चारों तरफ स्टेशन पर उजाला ही उजाला रहेगा। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।             
धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें