फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब निगम में ही होंगे ढाई करोड़ से अधिक के काम और परियोजना में बदलाव

Wed, 03 Sep 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम में ढाई करोड़ से अधिक के विकास कार्य और प्राेजेक्ट में किसी प्रकार के बदलाव स्थानीय स्तर पर हो सकेंगे। निगम को करीब दो साल बाद चीफ इंजीनियर मिले हैं। रमेश कुमार ने चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले अधिकारियों को विकास कार्यों की अप्रूवल लेने या प्रोजेक्ट में बदलाव की मंजूरी के लिए फरीदाबाद नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पास जाना पड़ता था। इसमें कई दिन लग जाते थे।
नगर निगम के अंतर्गत इंडोर स्टेडियम और ऑडिटोरियम निर्माणाधीन हैं। इसके साथ आधुनिक दमकल केंद्र की जल्द शुरुआत की जाएगी। नगर निगम कार्यालय एग्रो माल में बन रहा है। इसके साथ करीब आधा दर्जन बड़े प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। ऐसे में किसी प्रकार के बदलाव करने पर मंजूरी के लिए चीफ इंजीनियर की मंजूरी लेनी होती है। नगर निगम में 2023 के बाद चीफ इंजीनियर का पद रिक्त था। रमेश कुमार ने चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। वे पहले भी पानीपत में एसई के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद निगम आयुक्त डॉ. पंकज और मेयर कोमल सैनी के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन

सफाई के लिए 226 की मांगी है मंजूरी
नगर निगम सफाई शाखा को मजबूत कर रहा है। इसके लिए एचकेआरएम में 226 कर्मचारी भर्ती किए जाने हैं। विभाग से 26 सहायक सफाई निरीक्षक की मंजूरी मिल गई है। अब एचकेआरएम द्वारा इनकी नियुक्ति की जाएगी। वहीं 200 कर्मचारियों की भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन :
इंजीनियरिंग शाखा से विकास कार्यों की रिपोर्ट ली है। सभी प्रोजेक्ट का अध्ययन किया जा रहा है। हर काम पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- रमेश कुमार, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें