फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो फैक्टरी मालिकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/सनौली। मुख्यमंंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम द्वारा सनौली क्षेत्र में ड्रेन में फैक्टरियों का केमिकल युक्त पानी डालने वालों के यहां दबिश दी गई है। टीम ने एक फैक्टरी के दो ट्रैक्टर पकड़े हैं। टीम की कार्रवाई के बाद खलबली मच गई। इस मामले में दो फैक्टरी मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने थाना सनौली क्षेत्र के जलालपुर के पास बुल इंडिया नाटे फैब फैक्टरी में चेकिंग की गई। रात को करीब नौ बजे बुल इंडिया नाटे फैब रिशपुर रोड एरिया से एक ट्रैक्टर-टैंकर बाहर निकला। जिसकी कुछ दूरी पर जलालपुर के पास रोककर जांच की गई। जांच में पता चला टैंकर में लाल रंग का डाई युक्त पानी भरा था।
टीम ने चालक राहुल से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के हुसैनपुर कलां का रहने वाला है। राहुल ने बताया कि वह प्रतिदिन बुल इंडिया नाटे फैब रिशपुर रोड से पानी भरकर छाजपुर के साथ गन्दा नाला में डाल देता है। एक अन्य ट्रैक्टर फैक्टरी में खड़ा है। राहुल मौका पर कोई लाइसेंस व ट्रैक्टर के कागजात पेश नही कर सका।
विज्ञापन

टीम द्वारा फैक्टरी के अन्दर ईटीएचपी प्लाट के पास खडे ट्रैक्टर -टैंकर को चेक किया गया। दूसरे टैंकर में भी डाई युक्त केमिकल भरा हुआ पाया गया। जांच में पता चला कि दोनों ट्रैक्टर राजेन्द्र ठेकेदार के है। इसी दौरान मौके पर पता चला कि फैक्टरी विकास गुप्ता निवासी अंसल सुशान्त सिटी पानीपत व अकिंत गर्ग निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी पानीपत व सतप्रकाश निवासी अंसल के साथ पार्टनरशिप में है।
टीम द्वारा दोनों ट्रैक्टरों से नमूने लेकर जांच को भेज दिए। साथ ही फैक्टरी संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया। टीम के प्रभारी राज सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें