फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रईसों को नोटिस, प्रॉपर्टी होगी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वाले डिफाल्टरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के बड़े 440 रईस डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर उनकी प्राॅपर्टी सील करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बकायेदारों में सरकारी विभाग (पुलिस विभाग) शीर्ष पर है। इससे पहले इन्हें दो नोटिस जारी हो चुके हैं लेकिन इन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया। इन पर एक लाख से अधिक बकाया है। उल्लेखनीय है कि शहर में कुल 1.89 लाख प्रॉपर्टी टैक्स पेयर हैं।
इन पर कुल लगभग एक अरब रुपये टैक्स बकाया हैं। 440 बड़े डिफाल्टरों पर 93 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें 39 रेस्टोरेंट, होटल, स्कूल व मॉल पर 66 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बाकी है। सरकारी विभाग प्रॉपर्टी टैक्स भरने के मामले में फिसड्डी हैं।
विज्ञापन

13 सरकारी विभागों की ओर भी नगर निगम का करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। सबसे अधिक पुलिस पर 84 लाख रुपये बकाया है। वन विभाग पर आठ लाख रुपये बाकी है।
विज्ञापन

नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने बताया कि अभी बकायेदारों को नोटिस दिए जा रहे हैं। इससे पहले भी उनको नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें