फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाला निर्माण कार्य में लापरवाही करने पर ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
चुलकाना गांव में बैठे पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
समालखा। स्वतंत्रता सेनानी लाल सूरजभान गुप्ता रोड पर नाला निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर निगम अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। इसमें नगर परिषद अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस दिया है। स्वतंत्रता सेनानी लाल सूरजभान गुप्ता रोड पर पिछले तीन दिन से सीएम घोषणा में शामिल करीब 22 लाख की लागत से करीब 400 मीटर की लंबाई के नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने जेसीबी से घरों के आगे थड़े तोड़कर करीब चार फीट की गहराई में सीमेंट के पाइपलाइन बिछाना शुरू किया था।
सीमेंट पाइपलाइन बिछाने से पहले ईंट का कच्चा रोड़ा व बेस न बनाए जाने पर लोगों ने इसका विरोध किया। नगर निगम आयुक्त के आदेश पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने खामी मिलने पर नगर परिषद के जेई व ठेकेदार को दिशा-निर्देश दिए। नगर परिषद ने संज्ञान लेते हुए एजेंसी को दो दिन का नोटिस जारी किया है। वर्ष 2022 में सीएम घोषणा में शामिल स्वतंत्रता सेनानी सूरजभान गुप्ता रोड पर नाले के निर्माण के लिए जमकर फजीहत हुई थी। वार्ड-12 के पार्षद ने इस मामले को हाउस की बैठक में उठाया था।
विज्ञापन

नगर परिषद ने निर्माण का करीब 22 लाख का टेंडर लगाया था। रमेश कुमार, दीपक और कृष्ण ने बताया कि ठेकेदार की अनदेखी से लोगों का घरों में आना-जाना बंद हो गया है।

चुलकाना गांव में बैठे पुलिसकर्मी। संवाद

चुलकाना गांव में बैठे पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें