सनौली। शिक्षा विभाग ने बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलोंं पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। विभाग ने बापौली खंड के नौ और स्कूलों पर नोटिस चस्पा किया है। इससे पहले तीन स्कूलों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। विभाग को खंड के 22 स्कूलों पर कार्रवाई तय की है।
राजकीय स्कूल ताजपुर के अध्यापक बिजेंद्र ने एक निजी स्कूल को बंद करने के नोटिस चस्पा किए हैं।वहीं स्कूल संचालक को बच्चों को दाखिला न करने बारे में अवगत कराया है। राजकीय माध्यमिक स्कूल जलमाना के प्रभारी राजकुमार ने तीन स्कूलों को बंद करने के नोटिस स्कूल गेट पर चस्पा किए। साथ ही अभिभावकों को भी इन स्कूलों में दाखिल न करने बारे जागरूक किया गया। गोयला खुर्द, नन्हेड़ा व पसीना खुर्द गांव के निजी स्कूलों को बंद करने के नोटिस चस्पा किए। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा खत्री ने बताया कि सनौली-बापौली खंड में 22 स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। संवाद