फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम पर लाठी डंडों से हमला कर नौ नकाबपोश बदमाशों ने लूटे 22 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनीम से नकाबपोश नौ बदमाशों ने चाकू के बल पर 22 हजार रुपये लूट लिए और मोबाइल फोन तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर चांदनीबाग थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि वारदात स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस की जिप्सी खड़ी थी। पीड़ित ने जब एक राहगीर की मदद से डॉयल 112 पर कॉल किया, तब पुलिस पहुंची और उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

गांव धनसौली निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि वह सब्जी मंडी में दुकान नंबर 88 पर मुनीम की नौकरी करता है। सोमवार सुबह सवा चार बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर दुकान के लिए चला था। जब साढ़े चार बजे काला आम्ब सड़क के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक के सामने नौ नकाबपोश युवक आ गए। इस दौरान दो युवक अपने हाथ में लठ लेकर आए और जबरदस्ती उसकी बाइक रुकवा ली। एक युवक ने रुकते ही उसकी जेब से मोबाइल निकाला और सड़क पर मारकर तोड़ दिया। उसके बाद दूसरे युवक ने जेब से 22 हजार रुपयों से भरा पर्स निकाल लिया।
वारदात के बाद राजाखेड़ी गांव की तरफ भागे आरोपी-
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद जेब से चाकू निकाला और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी राजाखेड़ी गांव की तरफ भाग गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी हरियाणवी भाषा में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी निवासियों को बताई आपबीती, दिखाया सही रास्ता-
पीड़ित ने बताया कि वारदात के बाद वह पैदल ही गांव उग्राखेड़ी की तरफ गया। जहां पर सैर कर रहे गांव वासियों से आपबीती बताई। जिन्होंने बताया कि उग्राखेड़ी मोड़ पर डॉयल 112 की जिप्सी खड़ी होती है। वह बाइक लेकर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, लेकिन तब तक पुलिस की जिप्सी जा चुकी थी। जिसके बाद उसने एक राहगीर के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें