फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल के नौ और समालखा का 1 डी-फ्रीजर हुआ ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह के 18 में से नौ डी-फ्रीजर ही चालू हो पाए हैं। वहीं समालखा से मंगवाए दो में से खराब एक डी-फ्रीजर को मंगलवार को ठीक किया गया है। कंपनी की तकनीकी टीम इनको ठीक करने में जुटी है।
विज्ञापन

अब भी अस्पताल के सात डी-फ्रीजर खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को शव रखने में परेशानी हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में 16 डी-फ्रीजर लगाए गए हैं। पांच दिन पहले केवल एक डी-फ्रीजर ही सुचारु था। विभाग ने समालखा के सामान्य अस्पताल से दो डी-फ्रीजर दो चैंबर के मंगवाए थे जिनमें से भी एक खराब मिला था। मंगलवार को विभाग की ओ से पांच दिन में केवल नौ डी-फ्रीजर ही ठीक हुए हैं। इनमें एक समालखा सामान्य अस्पताल का और आठ जिला नागरिक अस्पताल के हैं। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा था। तकनीकी टीम ने जिला नागरिक अस्पताल के आठ डी-फ्रीजर ठीक किए थे। अब शवगृह में 11 डी-फ्रीजर हैं। इनमें नौ चार चैंबर और समालखा के दोनों डी-फ्रीजर दो चैंबर युक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें