फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी की वजह से परेशान नवविवाहिता दंपती ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राज नगर में लॉकडाउन की वजह से बेरोजगारी की वजह से एक नव विवाहित दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि एक माह पहले ही दोनों का उनकी पसंद से निकाह हुआ था, बेरोजगारी की वजह से वह मानसिक परेशान चल रहा था। सुबह साढे़ नौ बजे इसी मानसिक परेशानी के चलते दोनों ने फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जावेद पुत्र अनवर खान निवासी राजनगर ने बताया कि वह चार बहन भाई है, जिनमें दूसरे नंबर पर उसका भाई आवेद (28) है। आवेद वेल्डिंग का काम करता था, लेकिन लॉकडाउन में काम छूट गया। उम्मीद थी कि वह अनलॉक में दूसरी फैक्ट्री में काम कर लेगा, लेकिन उसे कही काम नहीं मिला। गत एक माह पहले ही 10 अगस्त को आवेद का नाजमा (19) पुत्री सहमुद्दीन निवासी विकास नगर के साथ निकाह हुआ था। वह दोनों बहुत खुश थे, लेकिन गत दो-तीन दिन से आवेद परेशान चल रहा था, उन्होंने परेशानी का कारण पूछा तो आवेद ने कोई जवाब नहीं दिया। बुधवार को सुबह नौ बजे उसका दोस्त नफीस आवेद के पास घर आया और रोजगार ढूंढने की बात कहकर चलने के लिए कहा। नफीस नहाने के लिए अपने घर चला गया और आवेद अपने कमरे में पत्नी के पास। इसी बीच साढे़ नौ बजे वह आवेद के कमरे में गए तो दरवाजा बंद था, लेकिन कुंडी नहीं लगी थी। वह कमरे में अंदर गए तो आवेद व उसकी पत्नी नाजमा दोनों चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटके हुए थे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दी।
चल रहा था बधाईयां मिलने का दौर, मातम में बदल गया
आवेद और नाजमा का 10 अगस्त को निकाह हुआ था, जिससे पूरे परिवार में खुशियों का दौर चल रहा था। आस पड़ोस और आवेद के रिश्तेदार नाजमा को देखने व बधाईयां देने के लिए घर पर आ जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर युवती नाजमा भी इस शादी से खुश थी, क्योकि यह किसी के दबाव में नहीं बल्कि उनका आपसी पसंद से निकाह हुआ है। पंसद करने के बाद परिवार वालों के साथ मिलकर ही शादी की थी।
विज्ञापन

पिता परिवार समेत अलीगढ़ से 30 साल पहले आकर बसा था पानीपत
मृतक के बड़े भाई जावेद ने बताया कि वह मूलरुप से अलीगढ, भमसुई गांव के रहने वाले है। उनके पिता करीब से 32 साल पहले ही पानीपत परिवार समेत पानीपत आया था। पिता स्पिनिंग मील में कार्ड मशीन के मास्टर है । वह खुद जेपी मार्क, मॉल में कैशियर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने आवेद पर काम न मिलने से कोई दबाव नहीं डाला, न ही कभी उसको काम करने के लिए कहा। उन्होंने हमेशा उसको खुश रहने के लिए कहा, लेकिन वह काम न मिलने से परेशान रहता था।
जांच चल रही है
सूचना मिलते ही आठ मरला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, दोनों के शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां परिजनों से पंचनामा भरवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने दंपती के आत्महत्या का कारण पति की बेरोजगारी बताई है, दंपती रोजगार न होने की वजह से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन

- सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें