फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोहतक-बहादरगढ़ हादसे के बाद स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए नए पोल

Fri, 05 Jun 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
स्टेडियम में लगे हुए नए पोल।
विज्ञापन
पानीपत। रोहतक और बहादुरगढ़ में बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ियों की मौत की घटनाओं के बाद खेल विभाग ने खेल स्टेडियम में लगे जर्जर बास्केटबॉल पोलों को हटाने का निर्णय लिया था। इन घटनाओं ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद विभाग ने सभी जिलों में बास्केटबॉल कोर्टों से असुरक्षित पोल हटाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में जिले के शिवाजी स्टेडियम में पुराने पोल हटाने के बाद करीब दो महीने पहले नए बास्केटबॉल पोल लगाए दिए हैं। इससे खिलाड़ियों को फिर से बेहतर और सुरक्षित माहौल में अभ्यास करने की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

रोहतक और बहादुरगढ़ की घटनाओं के बाद खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में भी डर का माहौल था। खेल विभाग द्वारा इन घटनाओं के बाद खेल स्टेडियम में भी पुराने पोल को हटाकर नए पोल लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब यहां दोनों ओर नए पोल लगाए जा चुके हैं और बास्केटबॉल कोर्ट पूरी तरह से खिलाड़ियों के सुरक्षित है।
स्टेडियम में सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। खिलाड़ी जतिन और विनय ने बताया कि नए पोल पहले वालों से मजबूत और सुरक्षित हैं, जिससे उन्हें अभ्यास के दौरान आत्मविश्वास मिलता है। कुछ समय के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था। बास्केटबॉल जैसे खेल में मजबूत और सुरक्षित पोल होना बेहद जरूरी है क्योंकि खेल के दौरान खिलाड़ी अक्सर रिंग के पास तेजी से मूवमेंट करते हैं। खिलाड़ी दीपक व अर्चित ने बताया कि खस्ता पोल के चलते हादसा होने का डर रहता था। अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुराने पोल हटाए गए और उनकी जगह दो महीने पहले ही नए पोल स्थापित किए गए हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा विभाग के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। रोहतक और बहादुरगढ़ की घटनाओं के बाद सभी खेल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई थी। वर्तमान में खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। सत्यवीर पोसवाल, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें