फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौल्था की इंदिरा आवास कॉलोनी में कबाड़ के गोदाम में लगी आग

Fri, 05 Jun 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी देती महिला। संवाद
विज्ञापन
इसराना। नौल्था गांव की इंदिरा आवास कॉलोनी में बुधवार देर रात करीब एक बजे कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। डायल 112 पर सूचना देने पर मौके पर पुलिस पहुंची। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पवन वासी इंदिरा कॉलोनी नौल्था गांव ने बताया कि उसका चाचा बहादुर व उसका पिता रूपचंद मिल कर कबाड़ी का काम करते है। कॉलोनी में घर से कुछ दूरी पर कबाड़ी के सामान का गोदाम बनाया हुआ है। बुधवार देर रात करीब एक बजे पड़ोसियों ने उन्हें जगा कर बताया कि उनके गोदाम में आग लगी है। इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद एक दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें