फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शुगर मिल में अब 150 करोड़ से लगेगी नई डिस्टलरी, रोजाना होगा 90 किलो लीटर एथनॉल का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव डाहर स्थित नए शुगर मिल में नई डिस्टिलरी लगाने के रुके प्रोजेक्ट को सरकार से हरी झंडी मिल गई है। अब यहां 95 के बजाय 150 करोड़ रुपये से 15 एकड़ में प्रदेश की सबसे बड़ी डिस्टिलरी बनाई जाएगी। अत्याधुनिक बॉयलर और मशीनों से लैस इस डिस्टिलरी में शराब नहीं केवल एथेनॉल का उत्पादन होगा, जिसकी क्षमता 90 किलोलीटर प्रतिदिन होगी।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित पुरानी शुगर मिल की डिस्टिलरी से भी कुछ प्लांटों को नए मिल की डिस्टिलरी में शिफ्ट किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को नेशनल शुगर फेडरेशन के डिप्टी टेक्निकल एडवाइजर (डीटीए) ने नई और पुरानी दोनों शुगर मिलों का दौरा किया और पुरानी डिस्टिलरी की मशीनों की जांच की।
अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) फाइनल होने के बाद इसका विस्तृत नोटिस टेंडर इनवाइटिंग बनाई जाएगी। इसके एक माह के भीतर इस प्रोजेक्ट का टेंडर लगाया जाएगा, जिसके वर्क ऑर्डर जारी होने के 14 से 16 महीने के बीच डिस्टिलरी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले 45 किलोलीटर थी क्षमता
पहले नई मिल में लगाई जानी वाली डिस्टिलरी की क्षमता केवल 45 किलो लीटर प्रतिदिन की थी, जिसे 95 करोड़ में तैयार किया जाना था। बाद में इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया था। खास बात यह है कि देशभर में सरकार 425 डिस्टिलरी लगाने जा रही है। इनमें पानीपत की डिस्टिलरी को प्रदेश की सबसे बड़ी डिस्टिलरी बनाया जाएगा, जबकि दूसरे नंबर पर शाहबाद की डिस्टिलरी होगी।
इन प्लांटों को भी किया जाएगा शिफ्ट
नई डिस्टिलरी में पुराने मिल की डिस्टिलरी से एमई प्लांट, ग्रेन प्लांट, एथनॉल प्लांट, सीओटू प्लांट समेत डिस्टिलेशन प्लांट को भी शिफ्ट किया जाएगा। नई डिस्टिलरी में आधुनिक बॉयलर लगाया जाएगा, जिसकी कीमत करीब 20 से 30 करोड़ बताई जा रही है। ये बॉयलर डिस्टिलरी के निकासी के गंदे पानी को सुखाकर इससे भाप बनाएगा।
वर्जन
15 एकड़ में बनेगी आधुनिक डिस्टलरी
नए शुगर मिल की 75 एकड़ जमीन में से 15 एकड़ रकबे में 150 करोड़ रुपये से नई डिस्टिलरी बनाई जाएगी। इसके एथनॉल के उत्पादन की क्षमता काफी ज्यादा होगी, जिसे ईंधन के रूप में इस्तेेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

- नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें