फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न बाजार हो पाए वन-वे, न रुका भारी वाहनों का प्रेवश, अतिक्रमण बरकरार

विज्ञापन
पानीपत। रेलवे रोड पर लगा हुआ जाम। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने का पुलिस और नगर निगम के अभियान को शहर के दुकानदारों ने ठेंगा दिखा दिया है। मुख्य बाजारों को वन-वे करने से लेकर दिन में भारी भरकम वाहनों की नो-एंट्री और अस्थायी वाहन पार्किंग के दावे हवा-हवाई हो चुके हैं। हालांकि पुलिस और नगर निगम ने अपनी औपचारिकताएं पूरी की हैं, जिसके चलते पुलिस के जवानों को कुछ रास्तों पर तैनात भी किया गया, लेकिन वे वाहनों को आने जाने या वन-वे करने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम ने भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया, लेकिन महज 10 चालान तक ही अभियान सिमट गया। दुकानों के बाहर अतिक्रमण भी ज्यों का त्यों रहा। बाजारों से दोनों साइड वाहन आते जाते दिखाई दिए। पहले की तरह जाम तक के हालात बने रहे।
बता दें कि शहर की लाल बत्ती चौक से लेकर सलारंगज गेट तक मुख्य बाजार में 500 से भी ज्यादा दुकानें हैं। इसी प्रकार रेलवे रोड, सनौली रोड, गोहाना रोड, पचरंगा बाजार, चौड़ा बाजार, कंबल मार्केट, कृष्णपुरा मार्केट में भी सैकड़ों दुकानें हैं। मंगलवार को निगम ने सलारगंज गेट, गुडमंडी, हलवाई हट्टा और इंसार चौक में 10 दुुकानों के चालान किए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रखते हैं सामान अंदर
अतिक्रमण का चालान करने वाले निगम कर्मियों ने बताया कि वे जब बाजारों में दुकानदार चालान करते हैं, उसी बाजार में इसकी सूचना आग की तरह फैल जाती है। कुछ ही मिनटों में बाकी के दुकानदार अपना सामान अंदर लगा लेते हैं।
पॉलिथीन मुक्त अभियान चला काटे 10 चालान
नगर निगम ने मंगलवार को पॉलिथीन मुक्त अभियान भी चलाया। इस दौरान निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों ने गुड़मंडी और हलवाई हट्टा से 10 दुकानदारों के चालान किए। इस दौरान 5 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद की गई।
जारी रहेगी कार्रवाई : आरके सिंह
अतिक्रमण सबके लिए परेशानी खड़ी करता है। दुकानदारों को खुद भी जागरूक होने की आवश्यकता है। दुकानदारों से अपील भी की जाती है और उन्हें इसमें सहयोग भी करना चाहिए। निगम की कार्रवाई जारी है जो आगे भी जारी रहेगी।
-आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। दुकादार के चालान काटते हुए निमगकर्मी।- फोटो : Panipat

पानीपत। इंसार बाजार में दुकादारों के चालान के बाद इस तरह दिखाई दिया।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें