फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पड़ोसियों ने मां-बेटे पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिसालू गांव में पड़ोसियों ने मामूली कहासुनी के चलते मां-बेटे पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रिसालू गांव निवासी प्रमिला ने बताया कि वह 29 अक्तूबर को दोपहर एक बजे अपने घर के बाहर साफ-सफाई करने के लिए निकली तो उसी समय गांव का ही रहने वाला जसवीर उर्फ पप्पू व गांव का संजय अपने तीन साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर आया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा। उसके बेटे को अंदर से शोर सुनाई दिया तो वह बाहर आया। आरोपियों ने उसके साथ भी झगड़ा करना शुरू कर दिया। बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें