फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की नीतियों का पड़ोसी राज्य भी कर रहे अनुसरण : पुष्कर सिंह धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा के विकास में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और पूर्वांचल के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। दूसरे राज्यों के लोगों को हरियाणा ने भी काफी प्यार दिया है। इसलिए मनोहर सरकार की इन्ही कल्याणकारी नीतियों का पड़ोसी राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। ये विचार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेक्टर 25 में एमजेआर परिसर में आयोजित उत्तराखंड प्रकोष्ठ और पूर्वांचल प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों पर चलती है और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिए गए अंतोदय के आदर्श को ध्यान में रखते हुए जनकल्याण की नीतियां बनाती है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने सरकारी योजनाओं को एक ऑनलाइन मंच पर लाकर लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता हरपाल ढांडा, जिला महामंत्री रोशन लाल माहला, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. हेमा रमन, सुनील सोनी सहित पूर्वांचल प्रकोष्ठ और उत्तराखंड प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें