फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देश के लिए किए ऐतिहासिक कार्य : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। देशहित में न सिर्फ उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाया, बल्कि तीन तलाक और राममंदिर निर्माण जैसे कई उल्लेखनीय कार्य किए। साथ ही आमजन के लिए जनधन, किसान समृद्धि और आयुष्मान जैसी योजनाएं चलाईं। उन्होंने देश में स्वच्छ भारत जैसे अभियान भी चलाए। वे मंगलवार को करनाल से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समर्थन में वोट मांगने पानीपत पहुंचे थे, जहां उन्होंने विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उसके बाद सेक्टर 25 स्थित एमजेआर गार्डन में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां गिनवाकर उन्हें सुशासन का प्रतीक करार दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक उम्मीद के तौर पर देख रही है। वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश इसका फैसला कर चुका है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन परिवारवाद तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार का गठबंधन है। उन्होंने संविधान बदलने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान का बहुत सम्मान करते हैं। उसी के अनुसार काम भी करते हैं। पुष्कर धामी ने कहा कि देश में बढ़ी महंगाई का कारण कांग्रेस सरकार है। कांग्रेस गरीबी खत्म नहीं कर पाई तो गरीबों को खत्म करने के रास्ते पर चल पड़ी थी।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें