फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में करीब 15 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। किशोरी को नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने न्याय दिलाने और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी ने बताया था कि वह तीन बहन-भाई हैं। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। चाचा ने उनका पालन-पोषण किया लेकिन कुछ दिनों बाद चाचा की भी मौत हो गई। वह अपने ताऊ-ताई के पास रहते हैं। 27 मई को वह घर में सो रही थी। ताऊ-ताई निजी काम से बाहर गए थे। भाई काम पर गया था और छोटी बहन खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी बिजेंद्र आया और छोटी बहन को दुकान पर भेज दिया। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। इसके अलावा किसी को उपरोक्त दरिंदगी के बारे में बताने पर उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी और चला गया। उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई और आरोपी के खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
किशोरी की शिकायत पर मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- बलराज सिंह, एसएचओ, पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें