फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : एक थाने की पुलिस गुमशुदगी लिखकर छोड़ी, दूसरे थाने की पुलिस शव लिए बैठी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेवा सुरक्षा और सहयोग... का दम भरने वाली पानीपत पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चार दिन पहले बलजीत नगर के लापता युवक सतीश किला थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। वहीं पड़ोस के ही थाने तहसील कैंप थाना पुलिस ने लावारिश में शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम भी करा दिया। गौरतलब है कि दोनों थानों के भवन के बीच की दूरी महज दो किमी है। इसके बाद भी दोनों थानों की पुलिस ने एक दूसरे से कोई संपर्क तक नहीं किया। चार दिन बाद परिजनों को कहीं से सूचना मिली तो उन्होंने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने दोनों थानों की पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

दलबीर नगर के महेंद्र ने बताया कि उनके भाई सतीश (32) घरेलू सामान की रेहड़ी लगाते थे। वह 19 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। वे इसके बाद वापस नहीं आए। उन्होंने किला थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने 20 अक्तूबर को उनकी गुमशुदगी दर्ज कर ली और उनकी तलाश करने की बात कही। उनका कोई पता नहीं चल सका। उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि सतीश का शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है। वह तुरंत ही शवगृह पहुंचे और शव की शिनाख्त की। उन्हें पता चला कि शव 19 अक्तूबर को तहसील कैंप थाना पुलिस को देसराज कॉलोनी में एक प्लाट में मिला था। पुलिस ने अज्ञात मानकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया था।
पुलिस पर लगाए अनदेखी के आरोप
परिजनों का आरोप है कि न तो थाना किला पुलिस ने लापता होने के बाद तलाश करने के बाद कोई भी प्रयास नहीं किया। वहीं तहसील कैंप थाना पुलिस ने भी शव मिलने पर आस-पास की कॉलोनी और थानों से कोई संपर्क नहीं किया। जहां से शव मिला था उससे मात्र 50 मीटर दूरी पर ही उनका घर भी है। इसके बावजूद भी उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। जिस कारण उन्हें चार दिन बाद शव मिला सका। परिजनों का आरोप है कि एक दिन और देरी होने पर पुलिस लावारिश में ही शव का अंतिम संस्कार भी करा देती और उन्हें सूचना भी न मिलती।
विज्ञापन

-वर्जन
पुलिस ने युवक के लापता होने की सूचना पर मुकदमा थाने में दर्ज कर लिया था। उसी समय से आस-पास के थानों से संपर्क किया गया। शव मिलने पर परिजनों को बुलाकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
-श्रीनिवास, प्रभारी थाना किला।
वर्जन :
पुलिस को एक प्लॉट में शव मिला था। शव को शवगृह में रखवाकर शिनाख्त के लिए आसपास की कॉलोनियों में संपर्क किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। अब कार्रवाई किला थाना पुलिस ने की है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन


गोपाल शर्मा, प्रभारी, तहसील कैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें