फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज ने अमिताभ बच्चन को जेवलिन थ्रो करना सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंककर देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा कौन बनेगा करोड़पति-13 के शो में अतिथि के रूप में पहुंचे। इसका ब्रॉडकास्ट शुक्रवार को टीवी पर किया गया। केबीसी शो में पहुंचने के बाद गोल्डेन ब्वॉय नीरज ने अपने संघर्ष की कहानी तो बताई। साथ ही उन्होंने बिग बी अमिताभ बच्चन को भाला फेंकने के टिप्स भी दिए। टीवी पर आने वाले शो के बारे में नीरज चोपड़ा ने स्वयं अपने ट्विटर से लोगों को यह जानकारी दी थी कि वह आज रात टीवी पर 9 बजे केबीसी के शो पर नजर आएंगे। नीरज के साथ उनके पिता सतीश चोपड़ा भी केबीसी के मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन

टीवी पर पानीपत के लाल को देखने के बाद जिले के लोगों में खुशी का माहौल था। ज्यादातर लोगों ने अपना काम शुरू करने के बाद टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति केवल नीरज को देेखने के लिए देखा। प्रोग्राम देखकर जिलेवासियों ने खुशी भी जताई। उधर, नीरज के पूरे परिवार ने भी अपने घर पर रात 9 बजे टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति का शो देखा। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति देखने को लेकर उनके घर में दिनभर उत्सुकता रही। उनका कहना था कि जिस शो पर वह हमेशा अन्य लोगों को खेलते हुए देखते थे, उसमें उनके घर के बेटे को अतिथि के रूप में बुलाया गया है, यह देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें