फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप में खेलेंगे नीरज चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की निगाहें अब जुलाई में होने जा रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर है। इस चैंपियनशिप के लिए नीरज दिनरात मेहनत कर रहे हैं। उनका लक्ष्य 90 मीटर तक भाला फेंककर रिकार्ड बनाने का है। यह एथलेटिक्स संघ हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने नीरज चोपड़ा से फोन पर हुई बातचीत के बाद बताया।
विज्ञापन

मिटान ने बताया कि गत 14 जून को तुर्कु में पावो नैरोमी गेम्स में 89.30 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक विजेता नीरज ने देश का मान बढ़ाया। फिनलैंड कुआर्तने में बारिश के बावजूद 86.69 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला उन्होंने कहा कि 21 से 23 जुलाई तक होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगे। इस टूर्नामेंट में विश्व भर के जैवलिन थ्रोअर खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
-
टोक्यो ओलंपिक के बार 15 किलोग्राम बढ़ गया था नीरज का वजन
राजकुमार मिटान ने बताया कि नीरज चोपडा से बताया कि टोक्यो ओलंपिक के बाद पूरे देश में आधिकारिक सम्मान दौरों के दौरान विश्राम नहीं मिल पाने और नियमित अभ्यास नहीं होने से 15 किलोग्राम वजन बढ़ गया था। इसे नए सत्र के अभ्यास के दौरान कम कर लिया है। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि नीरज चोपड़ा नीरज चोपड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। नियमित अभ्यास से भारत को पदक दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें