फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौसेवा के जवान अमित काे राजकीय सम्मान से दी अंतिम विदाई

Sat, 27 Sep 2025 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सींक गांव में जवान अमित मलिक को विदाई देते परिजन व नोसेना के जवान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। सींक गांव के भारतीय नौसेवा में नायक अमित मलिक का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका शव पैतृक गांव में लाया गया। यहां पर राजकीय सम्मान के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकाे अंतिम विदाई दी। वे अपने माता-पिता के इकलौते लड़के थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो जुड़वा बेटी छोड़ गए।
विज्ञापन

सींक गांव के सुमित और आशीष ने बताया कि उनके चाचा का बेटा अमित 13 साल पहले भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। वे अपने माता-पिता की इकलौते लड़के थे। वे अब नायक के पद पर मुंबई में तैनात थे। अमित 22 सितंबर को ड्यूटी पर तैनात थे। उनके सीने में दर्द हुआ। उनके साथी कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनका शव गांव लाया गया। जहां उनको अंतिम विदाई दी। भारतीय नौसेना के जवानों ने उनको राजकीय सम्मान दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें