फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना 30 को होगी, चयनित होंगे 104 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को तैयारी करवानी शुरू कर दी है। यह परीक्षा आगामी 30 नवंबर को हरियाणा बोर्ड की ओर से कराई जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 48 हजार रुपये मिलेंगे। यह राशि 9वीं से 12वीं कक्षा तक चार वर्ष के लिए मिलेगी।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए जिलेभर से करवाया 3789 ने पंजीकरण
जिलेभर से इस परीक्षा को लेकर 3789 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इस परीक्षा के माध्यम से 104 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली जरूरतमंद बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला सुधीर कालड़ा ने बताया कि इस योजना के तहत 30 नवंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से सभी पंजीकृत बच्चों के लिए एक लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। लिखित परीक्षा के अंतर्गत मानसिक एवं बौद्धिक योग्यता परीक्षण के दो भाग होंगे। प्रत्येक भाग में 90-90 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।


उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के अंतर्गत पिछले वर्ष जिला अंबाला से 101 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इन सभी 101 विद्यार्थियों को 4 वर्षों के लिए 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष की दर से कुल 48 हजार रुपये की राशि छात्रवृत्ति के रूप में मिलेगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा ने बताया कि इस परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले सत्रों के प्रश्न-पत्र व उत्तर कुंजी विभाग की ओर से जारी प्रश्न-बैंक और अभ्यास के लिए ओएमआर शीट भी सभी विद्यालयों के प्रमुखों के साथ साझा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें