फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाम मॉडल संस्कृति स्कूल, सवा दो साल से नहीं पहुंचे सैनिटरी पैड

विज्ञापन
जीटी रोड लालबत्ती स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पानीपत। नाम मॉडल संस्कृति स्कूल, लेकिन छात्राओं को बीते सवा दो साल से सैनिटरी पैड नहीं मिले हैं, ऐसे में अध्यापिकाएं अपने पास से छात्राओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध करा रही हैं। इन सबके बीच कुछ एनजीओ समय-समय पर पैड उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन

विभाग को सैनिटरी पैड की मांग के बाद लंबे समय से नहीं मिल रही है, इससे छात्राओं को बुनियादी सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। जीटी रोड स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल और तहसील कैंप के राजकीय सीसे स्कूल की सेनेटरी पैड के लिए पड़ताल की। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में छात्राओं के शौचालय में लगी ई-सैनिटरी वेंडिंग मशीन उपयोग न होने के कारण बंद पड़ी है, इसमें सामने आया कि जिले के कई अन्य राजकीय विद्यालयों में भी यही स्थिति है जहां पिछले दो वर्षों से सैनिटरी पैड की सप्लाई नहीं मिली है। अधिकांश स्कूलों में छात्राओं व छात्रों के शौचालय अलग-अलग बने हुए हैं, लेकिन कई स्थानों पर सफाई और रखरखाव की कमी के चलते छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जीटी रोड स्थित इस विद्यालय में हालांकि शौचालयों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। विद्यालय का नया भवन गत वर्ष ही बनकर तैयार हुआ है, जिसमें कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। सैनिटरी पैड वितरण की को-ऑर्डिनेटर पीजीटी अंजू ने बताया कि विभाग की ओर से अंतिम बार 11 नवंबर 2023 को सैनिटरी पैड का स्टॉक भेजा गया था। उस समय 67 बंडल मिले थे, इनमें 10,730 पैकेट थे। वर्तमान में विद्यालय में कक्षा छठी से 12वीं तक 1005 छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व भेजा गया स्टाक उसी समय समाप्त हो चुका है और कई बार मांग भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें