फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेला से मिले छछरौली के लापता नायब तहसीलदार

Mon, 13 Jan 2014 12:29 AM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर के छछरौली से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता नायब तहसीलदार नौ दिन बाद दिल्ली के नरेला के पास से मिले। उनको उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


 यमुनानगर पुलिस ने नायब तहसीलदार के अपहरण के मामले विराम लगाते हुए उनको अपनी मनमर्जी से जाने का दावा किया है। पुलिस ने अस्पताल में डेरा डाल लिया है और उसके बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
छछरौली के नायब तहसीलदार आनंद रावल को रविवार को शहर के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

 परिजनों का कहना है कि वह काफी घबराए हुए हैं और उनकी हालात काफी खराब है। यहां पर चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही यमुनानगर डीएसपी अजय सिंह, छपरौली एसएचओ, सीआईए यमुनानगर व सीआईए करनाल समेत भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने नायब तहसीलदार आनंद रावल के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


आनंद ने खुद किया अपने नजदीकी को फोन
आनंद रावल को दिल्ली के नरेला से बरामद किया गया है। उसने अपने रिश्तेदार के नजदीकी को खुद फोन कर मामले की सूचना दी। इसके बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आनंद रावल छछरौली से निकलकर कई जगह गए। उनकी आगरा व लखनऊ  में भी लोकेशन मिली है और वह शनिवार रात को यूपी के लखनऊ में ही थे। 

तीन को हुए थे नायब तहसीलदार लापता 
छछरौली के नायब तहसीलदार आनंद रावल मूल रूप से कोहंड गांव के रहने वाले हैं। आनंद रावल तीन जनवरी को छछरौली से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। उसके कुछ राजनीतिज्ञ व दबंगों द्वारा अपहरण के कयास लगाए जाने लगे थे और कुछ लोगों ने उसकी हत्या करने तक की आशंका जतानी शुरू कर दी। इसे लेकर जिला प्रशासन से लेकर सरकार तक की चिंता बन गई। यमुनानगर पुलिस ने कई टीमों का गठन किया था और जांच में लगी हुई थी। आनंद रावल के परिवार के लोगों ने भी करनाल प्रशासन से गुहार लगाई थी।

नायब तहसीलदार पर है मारपीट का आरोप
नायब तहसीलदार आनंद रावल समेत तीन-चार लोगों पर मारपीट का आरोप है और घरौंडा थाना में इसकी शिकायत दी गई है। कोहंड स्थित एक ढाबा मालिक का आरोप है कि नायब तहसीलदार आनंद रावल गायब होने से चार-पांच दिन पहले उसके ढाबे पर आए थे। यहां पर उसने कई अन्य लोगों ने साथ खाना खाया और पैसे देने से मना कर दिया। आरोप है कि उसने पैसे मांगने पर हंगामा खड़ा कर दिया था। परिजनों ने भी उनके लापता होने पर ढाबा मालिक और कांग्रेस के एक नेता पर अपहरण के आरोप लगाए थे। वे पुलिस व प्रशासन पर ढाबा मालिक को गिरफ्तार करने का लगातार दबाव बना रहे थे। उधर, जेपी सलूजा, चिकित्सा विशेषज्ञ, महाराजा अग्रसेन अस्पताल पानीपत ने बताया कि नायब तहसीलदार आनंद रावल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनको  कंपकंपी लग रही है और काफी घबराए हुए हैं। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। इस मामले में खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें