फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लालचियों के लिए जगह नहीं : योगेंद्र

Sun, 12 Jan 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और राज्य प्रभारी योगेंद्र यादव यादव ने कहा कि टिकट पाने की चाहत से पार्टी से जुड़ने वालाें के लिए आम आदमी पार्टी में कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी किसी को कुछ नहीं देगी, बल्कि चंदे के रूप में लोगों से सहयोग लेगी। पार्टी से जुड़कर तो देशवासी सिर्फ अपने बच्चों को एक स्वच्छ समाज दे सकते हैं।

इसलिए देश को भ्रष्टाचार और गंदी राजनीति से मुक्त करने के लिए आप का सहयोग करें। आप के राज्य प्रभारी योगेंद्र यादव शनिवार को जनसभा और सदस्यता अभियान के दौरान जीटी रोड स्थित रोड़ धर्मशाला में सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


आप के सदस्यों ने जनसभा में पहुंचने पर यादव गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने ‘दिल्ली हुई हमारी अब हरियाणा की बारी’ का मतलब समझाते हुए कहा कि दिल्ली आम आदमी की हो चुकी है। अब हरियाणा में आम आदमी को मजबूत होना और यहां से भ्रष्टाचार का समूल नाश करना होगा।

पहली बार देश की जनता जागी है। जनता देश में फैले गुंडाराज से तंग है। दिल्ली ही नहीं, कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग आप से जुड़ रहे हैं। यादव ने दावा किया कि जब से दिल्ली में आप की सरकार बनी है। तब से पुलिस ने हफ्ता लेना बंद कर दिया है।

भ्र्रष्टाचारी अधिकारी कार्यालयोें में रखी फाइलों को नष्ट कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अंदर जाने का खतरा है। दिल्ली में भ्रष्टाचार कम हो रहा है। इसलिए अब अगली लड़ाई हरियाणा में जीतनी है। इसके लिए सभी को आप का साथ देना होगा। यहां जमीन के बड़े घोटाले हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यहां की सरकार ने पिछले दिनों भर्ती किए 30 एचसीएस में से 20 अपने सगे संबंधी और चमचे को लगाए हैं। विपक्षी पार्टियां सब जानते हुए भी चुप हैं, क्योंकि उनके मंत्री खुद भ्रष्टाचार के आरोप मेें जेल में हैं।

सम्मेलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चादर फैलाकर चंदा एकत्रित किया। यादव ने कहा कि यह पार्टी की रीत रही है कि लोगों से 10-10 रुपये लेकर चंदा एकत्रित करती है। पार्टी के पास खुद का फंड नहीं है। आम आदमी से चंदा लेकर आम आदमी की सेवा में लगाना है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल देश को नहीं बदल सकते। इसके लिए तो आम आदमी को ही उनका साथ देना होगा। एक वो भी समय था जब पार्टियां लोगों के पीछे भागती थी। अब यह समय है जिसमें लोग आप के पीछे भाग रहे हैं।

योगेंद्र यादव ने नेताओं के लगाए जाने वाले होर्डिंग को भद्दा मजाक बताया। उन्होंने कहा कि हीरा तो अंधेरे में भी चमकता है। कुछ स्वार्थी लोग ही अपने निजी स्वार्थ के लिए सड़कों और चौक चौराहों पर होर्डिंग लगाते हैं।

जितना पैसा इस तरह के व्यर्थ कार्यों में लगता है, उस पैसे को गरीबोें में बांटना चाहिए। सम्मेलन में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उसे चाराें तरफ से घेर लिया और फूलमालाआें से लाद दिया। इस पर खुश होने के बजाय नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा स्वागत देखकर अच्छे-अच्छे नेताआें का दिमाग खराब हो जाता है।

इसकी कोई जरूरत नहीं है। आप इन्हीं मिथक को तोड़ने के लिए आई है। हम सभी आम आदमी हैं ऐसे में गर्मजोशी से स्वागत करने की कोई आवश्यकता नहीं। मंच पर पहुंचते ही योगेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी में कोई वीआईपी नहीं।

इसलिए सिर्फ वक्ता ही मंच पर चढ़कर बोलेगा, बाकी सब आम आदमी की तरह नीचे बैठेंगे। उनकी इस उद्घोषणा से घंटाें पहले मंच पर कब्जा किए कई सफेदपोशों के चेहरे उतर गए। धीरे-धीरे कर सभी मंच से उतर आए।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि सभी घमंड की राजनीति से दूर रहें। इस जनता ने आप को कंधे पर बैठाया है। घमंड में आने पर वही जनता कंधे से गिराना भी जानती है। जनता ने जो विश्वास आप पर किया है, उसे सभी को मिलकर पूरा करना होगा।

इस अवसर पर आप के प्रदेश सचिव परमजीत सिंह, प्रदेश संयोजक डॉ. आशावंत गुप्ता, राजेश शांडिल्य, दिलबाग देशवाल, सुनील छौक्कर, जय भगवान सैनी, स्वामी ओम भारती, सतीश क्रांतिकारी, रामभज, बलवान, रतन तायल, मंजू गुप्ता, डॉ. स्वतंत्र जैन, सतीश, सर्वेश सिंगला, फारूक खान, रमेश गर्ग, नरेंद्र मान, नवीन, बलवान, सुरेश कुुमार और सरदार हरवेल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें