फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी मेयर ने निगम कर्मियों पर लगाए मनमानी के आरोप

Sat, 11 Jul 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी मेयर सीमा पाहवा ने कहा कि निगम कर्मियों की मनमानी के चलते बुजुुर्गों को पेंशन के लिए कभी बैंक कार्यालयों में तो कभी पार्षदों के घर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


निगम कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डिप्टी मेयर ने कहा कि निगम कर्मी बुजुर्गों को पेंशन मिलने का सही रास्ता नहीं बता रहे हैं। वहीं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी बैंकों में पेंशन डालने के बाद उसे पात्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भूल गए हैं।

जिसका खामियाजा अब बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। सीमा पाहवा ने सीएम विंडों पर पेंशन को पुराने तरीके से बांटने की मांग की है। उन्होंने शिकायत में कहा कि समाज कल्याण विभाग से जैसे ही बैंकों में पेंशन की राशि आ जाए तो बैंक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जाए। जिससे पेंशन बांटने में कोई दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें