फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन द स्पॉट बिजली बिलों से सुधरेंगे हालात

Thu, 09 Jul 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बिजली निगम ने बिलों मेेें होने वाली गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए ऑन द स्पॉट बिलिंग योजना को लागू करने का फैसला लिया है। निगम अगस्त से इस योजना की शुरुआत करेगा। इसके लिए एचपीएल कंपनी द्वारा मीटर रीडरों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जो अब अंतिम चरण में है।

बिजली निगम ने मिशन डिजिटल इंडिया के तहत अपनी संपूर्ण प्रक्रिया को हाईटेक करने की योजना बनाई है। स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट, ऑनलाइन बिलिंग के बाद निगम ने अब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑन द स्पॉट बिलिंग योजना की भी शुरुआत की है। निगम के इस फैसले से जहां बिल प्रिंटिंग पर आने वाली लागत कम होगी।
विज्ञापन


वहीं मीटर रीडिंग, बिल प्रिंटिंग व वितरण में आने वाली दोहरी लागत भी कम होगी। इस फार्मेट में गलत बिल जाने की भी कोई गुंजाइश नहीं होगी। यदि कोई बिल में गड़बड़ी हुई  तो उसका समाधान भी उसी वक्त हो जाएगा

 ट्रायल में सफलता के बाद हो रही शुरुआत  
निगम इस योजना का ट्रायल मॉडल टाउन सब डिविजन पर ले चुका है जिसमें सफलता भी मिली थी लेकिन ऑनलाइन बिलिंग योजना शुरू होने कारण निगम ने इस योजना को दो माह पहले बंद कर दिया था। निगम ने इस योजना के बेहतर परिणामों को देखते हुए, इसे अब सर्कल स्तर पर लागू करने का निर्णय लिया है। हलांकि शुरुआती दौर में इसे केवल सिटी डिविजन तक ही सीमित रखा जाएगा।

 बोगस रीडिंग के झंझट से मुक्ति  
निगम की इस योजना से मीटर रीडिंग हो रही गड़बड़ी पर रोक लगेगी। मीटर रीडर केे उपभोक्ता के घर जाकर रीडिंग लेनी पड़ेगी तथा बिल भी उसी समय बनाना होगा । ऐसे में बोगस रीडिंग से गलत बिल जारी करने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

 एचपीएल कंपनी मीटर रीडरों को दे रही प्रशिक्षण  
बिजली बिल बनाने वाली एचपीएल कंपनी मीटर रीडरों को ऑन द स्पॉट बिलिंग का प्रशिक्षण दे रही है तथा मशीनों में उपभोक्ताओं का डाटा फीड करने का काम भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


 वर्जन  
शहर में अब ऑन दि स्पॉट बिलिंग शुरु की जाएगी। इसे पहले मॉडल टॉउन सब डिविजन में शुरु किया गया था। इस योजना के बेहरत परिणाम मिले हैं। अब इसे डिविजन स्तर पर शुरु किया जाएगा।
बीएस गर्ग अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें