पानीपत। सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी के 352वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरु ग्रंथ साहिब एवं पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा सिंह सभा ने सोमवार को 14वां विशाल नगर कीर्तन निकाला । शहर के विभिन्न स्थानों से होता हुआ नगर कीर्तन गुरुद्वारे पर आकर समाप्त हुआ।
नगर कीर्तन की शुरुआत मेयर अवनीत कौर ने की। नूरवाला से शुरू होकर नगर कीर्तन जसबीर कालोनी, इंद्रा विहार कालोनी और बरसत रोड से होते हुए वापस गुरुद्वारे पहुंचा। नगर कीर्तन में हिमगिरी पब्लिक स्कूल के बच्चों, गतका पार्टियों ने करतब दिखाए। जत्थों ने भी कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब एवं गुरु गोबिंद सिंह जी का गुणगान किया। नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल, सतनाम वाहे गुरु के जयकरों से माहौल गुंजायमान हो गया।
नगर कीर्तन में शहर की धार्मिक संस्थाओं ने सहयोग दिया। मेयर अवनीत कौर एवं संगत ने गुरु गोबिंद सिंह जी की पालकी के आगे-आगे रास्ते की सफाई का सेवा कार्य किया। इस अवसर पर सभा के प्रधान खड़क सिंह चीमा, गुरुद्वारा के ग्रंथी रघुबीर सिंह, यदविंद्र चड्ढा, बलविंद्र सिंह, दर्शन सिंह हंस, बलजिंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरप्रीत सिंह, साहब सिंह, ओमकार सिंह, सोनू सिंह, चरणजीत सिंह, गुरबचन सिंह, जयमल सिंह, पंपा सिंह, काला सिंह, हैप्पी और बलजीत कौर आदि ने सेवा की।
पानीपत। नगर कीर्तन में गुरू की पालकी के आगे-आगे सफाई की सेवा करती संगत।- फोटो : Panipat