गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब मॉडल टाउन द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन निकाला गया।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन ने पूरे शहर को कीर्तनमयी बना दिया। इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
नगर कीर्तन को भाजपा के शहरी उपाध्यक्ष रमेश छाबड़ा ने केसरी साहिब निशान दिखाकर सरदार कुलदीप सिंह व अमरजीत सिंह के निवास से रवाना किया।
यह अनाज मंडी, काठमंडी, रेलवे रोड, चुलकाना रोड, ब्लूजे रोड से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु के जयकारों और स्त्री सत्संग सभा द्वारा शबद कीर्तन ने लोगों को निहाल कर दिया।
इस दौरान जस्सा सिंह रामू गडियां अखाड़ा गतका पार्टी द्वारा शानदार जोहर दिखाए गए। वहीं खन्ना मंडी, पंजाब से चढदी कलां फौजी बैंड ने संगीतमय धुनों से नगर कीर्तन में चार चांद लगा दिए।
गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब पहुंचने पर प्रधान जगतार सिंह बिल्ला व कमेटी सदस्यों ने पांच प्यारों को सिरोपे भेंट किए। इस अवसर पर शाम सिंह, प्रताप आट्टा, रणबीर कपूर, अमन सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप बठला, इंद्रजीत, सतेंद्र सिंह, मननप्रीत सिंह, जीवन सिंह, मग्गर सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, राजन सिंह, गुलजार सिंह, अशोक कुच्छल, गुरविंद्र सिंह जिम्मी, नरेश गुलाटी व सौरभ सिंह मौजूद रहे।