फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में म्हारी आस्था : श्रद्धालु परिजनों और दोस्तों संग प्रयागराज में स्नान की कर रहे तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के कई श्रद्धालु हरिद्वार, नासिक, उज्जैन में लगे अर्धकुंभ में स्नान कर चुके हैं और अब प्रयागराज में शाही स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ये श्रद्धालु परिवार और समूह में जा रहे हैं। शहर के कृष्ण नारंग ने बताया कि वे परिवार के साथ शाही स्नान शुरू होने से पहले ही नौ जनवरी को प्रयागराज पहुंच गए थे। उनके परिवार के साथ उनके दोस्त भी गए थे। अब वे आगामी स्नान के लिए अन्य स्थानों पर जाएंगे।
विज्ञापन

एडवोकेट विपिन कपूर, किशोर मल्होत्रा, गजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि वे परिवारों के साथ प्रयागराज में स्नान कर गत दिनों ही वापस आए हैं। और आगामी शाही स्नान के लिए फिर से हरिद्वार या उज्जैन जाने की तैयारी कर रहे हैं। विपिन कपूर ने बताया कि वे परिवार के साथ प्रयागराज नौ जनवरी को ही पहुंच गए थे और 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर शाही स्नान कर 16 जनवरी को लाैटे हैं। वे अब शाही स्नान के लिए हरिद्वार या उज्जैन जाएंगे। किशोर मल्होत्रा ने बताया कि कुंभ में अब पहले की अपेक्षा सुविधाएं बढ़ी हैं। प्रयागराज में रहने-खाने की शानदार व्यवस्था की गई है। आचार्य मणिलाल पांडेय ने बताया कि उनका परिवार प्रयागराज में स्नान करके आ चुका है और वे 29 जनवरी या तीन फरवरी को शाही स्नान के लिए प्रयागराज जाएंगे।

प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि जो व्यक्ति या बुजुर्ग शाही स्नान के लिए प्रयागराज या अन्य स्थानों पर नहीं जा पाता है। वह घर पर गंगा जल से स्नान कर सकता है। स्नान करते समय हर-हर गंगे, ओम नम: शिवाय, गंगा-यमुनाएं नम: आदि मंत्र जप करते हुए स्नान करेंगे तो प्रयागराज में शाही स्नान करने के समान फल मिलेगा। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर शाही स्नान का योग बन रहा है। इस दिन संगम का भाव रख गंगा जल से स्नान करने से प्रयागराज में शाही स्नान के समान पुण्य मिलेगा।
विज्ञापन

पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि प्रयागराज में स्नान का विशेष महत्व है। इस बार महाकुंंभ में अलग ही संयोग हैं। जो लोग प्रयागराज में नहीं जा पाते हैं। वे किसी शाही स्नान के दिन पानी में गंगा जल डाल लें और शिव का जाप कर स्नान कर सकते हैं। इससे उनको काफी हद तक पुण्य की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें