फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अधूरी तैयारियों संग सरसों की खरीद आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। रबी सीजन में सरसों की खरीद शनिवार को शुरू की जाएगी। जिले की पानीपत, समालखा, इसराना, मतलौडा, बापौली समेत आठ मंडी तय की है।
मार्केट कमेटी और हैफेड ने पहले दिन ही सरसों की खरीद का पूरा दावा किया है। मंडी में सुविधा पूरी तरह नहीं जुटाई जा सकी हैं।
इस हालात में कई किसान एक दिन पहले ही एमएसपी से भी कम रेट में सरसों प्राइवेट खरीदारों को बेचकर चले गए। जिले में करीब 10 हजार एकड़ में सरसों की फसल है। अगेती फसल करीब 15 दिन पहले काट ली। बाकी मौसम के चलते कटाई बाकी है। किसान सरसों निकालकर साथ के साथ मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। पहले सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार था। सरकार के तय तिथि 28 मार्च को ही खरीद करने के फैसले पर किसान आराम से बैठ गए।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से मौसम में बदलाव के चलते किसानों ने मंडी में शेड के नीचे सरसों डाल दी। शुक्रवार को भी मंडी में खरीद की कोई तैयारी नजर नहीं आई। ऐसे में कई किसान शुक्रवार को प्राइवेट खरीदारों को एमएसपी से कम रेट में बेचकर चले गए। सिवाह गांव के किसान रतन ने बताया कि वह चार दिन पहले सरसों लेकर आया था। मंडी में कोई खरीदार नहीं आया। मंडी के हाल को देखकर अगले कई दिन सरसों की खरीद शुरू होना नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने 51 क्विंटल सरसों प्राइवेट खरीदार को 6170 रुपये प्रति क्विंटल बेच दी। सरकारी भाव 6200 रुपये है। उनको नुकसान में सरसों बेचनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें