फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रश्नोतरी में मुस्कान, प्रियंका और रूपानी को पहला स्थान

Wed, 13 Nov 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। राजकीय महिला महाविद्यालय में पुलिस ने सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था। लगभग 250 छात्राओं ने इस प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में ज्ञान का प्रदर्शन किया। बीए द्वितीय वर्ष की मुस्कान, बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रियंका, और एमए प्रथम वर्ष की रूपानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन



यातायात के नियमों के प्रति युवाओं को किया जागरूक

पानीपत। आर्य कॉलेज की रेड क्रॉस इकाई एवं जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में रोड सेफ्टी जागरूकता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कॉलेज के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके तहत यातायात के नियमों के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया।

इस मौके पर एसपी लोकेंद्र सिंह ने युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कि युवाओं का अपने साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी रोड सेफ्टी व यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस से डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता से वे देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। परीक्षा में कॉलेज के छात्रों के साथ 300 छात्राओं ने भी भाग लिया। परीक्षा में अधिकतर प्रश्न यातायात संबंधी व सामान्य ज्ञान पर आधारित थे। आयोजन में कॉलेज की रेड क्रॉस इकाई के प्रभारी डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापक अमित सिंह, सुरेंद्र कुमार, ललित कुमार, दीपक कुमार, प्राध्यापिका अंजु शर्मा व खुशबू उपस्थित रहें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें