फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैफिक क्विज में जाने यातायात के नियम

Wed, 13 Nov 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश और कॉलेज एनएसएस यूनिट्स की देखरेख में मेगा ट्रैफिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने यातायात के नियम और कानूनों के बारे में जाना।

प्रतियोगिता में स्कूल और कॉलेज के सभी संकायों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ट्रैफिक नियमों पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्न पूछे गए। जिस विद्यार्थी के सबसे अधिक सही जवाब आएंगे, उसे विजेता घोषित कर अगले इंटर-कॉलेज चरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


प्रतिभागियों को लिखित प्रतियोगिता में जवाब देने के लिए एक घंटे का समय दिया गया। इसके तहत ट्रैफिक चिह्नों को पहचानना, विभिन्न विकट परिस्थितियों में क्या करना चाहिए, वाहन चलाते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए आदि पर आधारित सवाल विद्यार्थियों से पूछे गए।

प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा और डीएसपी सुरेश सैनी के सानिध्य में आयोजित की गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. एसके वर्मा और प्रो. मनोज कुमार ने लिखित प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हिस्सा लिया।

डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि दुनिया भर में सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ना चिंता का विषय है। नियमों पर चलना बहुत बड़ी बात है। युवा सड़क पर न सिर्फ खुद संभलकर चले बल्कि अपने आस-पड़ोस में रहने वालों को भी ऐसा करने के लिए मजबूर करे। दुर्घटना के ग्राफ को कम करने की जिम्मेदारी अब युवाओं को पूरा करनी है। सरकार केवल कानून बना सकती है परंतु धरातल पर कार्य तो युवाओं को ही करना होगा। इसी उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डीएसपी सुरेश सैनी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करने का गुण हर युवा में होना चाहिए। सड़क पर हर इंसान की जान को बचाना और संजोना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। यातायात संबंधित ज्यादातर समस्याएँ युवाओं से जुड़ी हैं। ऐसे में हर युवा का दावित्व है कि वह भी आने वाली पीढ़ियों को निराश न करे और सड़क सुरक्षा के नियमों को समझे और समझाए।
विज्ञापन


डॉ. राकेश गर्ग ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक जवलंत मुद्दा है जिसको संवेदनशीलता के साथ एसडी पीजी कॉलेज ने हर बार उठाया है और समाज को नई दिशा दिखाई है। इस अवसर पर डॉ. मुकेश पुनिया, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. राकेश गर्ग, दीपक मित्तल आदि भी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. रामनिवास जंगम ने अध्यक्षता की। सड़क सुरक्षा प्रभारी मैडम शिल्पी के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाएं गरिमा, पूनम और मनीषा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें