फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज मिस्त्री की हत्या, शव ड्रेन में फेंका

Mon, 31 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-25 पार्ट-टू स्थित एक फैक्ट्री के क्वार्टर में एक राज मिस्त्री की ईंट से मारकर हत्या कर दी और उसका शव ड्रेन नंबर वन में फेंक दिया।
विज्ञापन


जिले में यह बारह दिनों में चौथी हत्या है। वह मूल रूप से रांची का रहने वाला था और अपने परिवार समेत लंबे समय से यहीं पर रह रहा था।

उसकी हत्या का आरोप उसके दोस्त पर भी लगाया गया। चांदनी बाग थाना पुलिस ने शव को ड्रेन नंबर वन से बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसने शराब के नशे में वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।

वारदात थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सेक्टर-25 पार्ट-टू में बीती देर रात की है। ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक स्थित एक फैक्ट्री के क्वार्टर में 29 वर्षीय मुन्ना उराव निवासी रांची की हत्या कर दी और उसका शव ड्रेन नंबर वन में फेंक दिया।
विज्ञापन


हत्यारोपी दोस्त विनोद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। थाना चांदनी बाग प्रभारी रामकुमार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्वार्टरों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। उन्होंने विनोद पर मुन्ना उराव की हत्या करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने खून के धब्बों के आधार पर शव के ड्रेन नंबर वन में फेंकने की जानकारी लगी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से रविवार सुबह शव को ड्रेन नंबर वन से बरामद किया और शव को शवगृह में रखवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुन्ना उराव मूल रूप से रांची का रहने वाला था और पानीपत में राज मिस्त्री का काम करता था।

वह बीती रात को अपने दोस्त विनोद के पास चला गया। यहां पर दोनों के बीच गाली गलौच हो गई। विनोद ने ताव में आकर मुन्ना उराव की ईंट-ईंट मार-मारकर हत्या कर दी। उसने उसके हाथ और पांव बांधकर ड्रेन नंबर वन में फेंक दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना चांदनी बाग पुलिस ने हत्यारोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। वह लतेहार झारखंड का रहने वाला है। उसने कबूला कि वह बीती रात को शराब पी रहा था। इसी वक्त मुन्ना आ गया और उससे गालीगलौच करने लगा। उसने उसको काफी समझाया।

लेकिन मुन्ना गाली देने से बाज नहीं आया। उसने पास में पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर में दे मारी। वह वहीं पर गिर गया। उसने उसके बाद ईंटों से कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। उसने उसके हाथ और पांव बांध दिए और शव को ड्रेन नंबर वन में फेंक दिया।

जिले में हत्या की लगातार वारदात हो रही हैं। गत बारह दिनों के क्राइम पर नजर डाले तो इन दिनों में यह चौथी हत्या है। बता दें कि 18 अगस्त मंगलवार को असंध रोड चौकी के नजदीक अर्जुन नगर निवासी शमशेर की हत्या कर दी और शव को उसी की दुकान में जला दिया।

परिजनों ने दो दिन असंध चौकी के बाहर जाम भी लगाया था। परिजनों ने इसमें दिगंबर जैन पंचायत के प्रधान राकेश जैन समेत तीन लोगों पर इसके आरोप लगे हैं। 20 अगस्त को संजय कॉलोनी निवासी बलकार की हत्या कर दी।

उसकी हत्या उसकी पत्नी ने की। 25 अगस्त को चमराड़ा गांव निवासी दिनेश की हत्या कर दी थी। उसकी हत्या का आरोप उसके दोस्त पर लगाया। थाना इसराना पुलिस इसमें दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस को सेक्टर-25 पार्ट-टू स्थित एक फैक्टरी के क्वार्टर में एक राज मिस्त्री की हत्या कर शव को ड्रेन में फेंकने की सूचना मिली थी। थाना पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को ड्रेन से निकालकर शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को भी तुरंत काबू कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
रामकुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें