पानीपत। नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए निगम प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
शहर की तंग गलियों और संकरे मोहल्लों से कचरा उठाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए निगम द्वारा 50 नई ईवी-रिक्शा (इलेक्ट्रिक रिक्शा) खरीदी जाएंगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से आधिकारिक तौर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शुरुआती चरण में इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके तहत वार्ड नंबर 9, 10 और 11 के उन चुनिंदा क्षेत्रों में ईवी-रिक्शा चलाई जाएंगी, जहां बड़े वाहन नहीं पहुंच पाते हैं।