समालखा। शहर के चुलकाना रोड पर मार्केट कमेटी की पुरानी बिल्डिंग के पास खाली पड़ी जमीन पर लगे कूड़े-कचरे के ढेरों से परेशान वार्ड नंबर 14 और 15 के कॉलोनीवासियों ने मंगलवार को नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। लोगों के विरोध को देखते हुए नगर परिषद सचिव ने इस पर संज्ञान लिया और संबंधित कर्मचारियों को भेजकर कूड़े का उठान करवा दिया।
कॉलोनीवासी कौशल्या, बाला, संतोष, राज, शबनम, रवि, संजू, दीपेश, सोनू और स्वामी ने बताया कि उपुरानी बिल्डिंग के पास खाली पड़ी जमीन पर काफी दिनों से कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं।
इससे आसपास के क्षेत्र में सड़न और बदबू फैल रही है। इस भारी गंदगी के चलते घरों में रहना मुश्किल हो गया है और महिलाएं व बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा कूड़े से उड़कर आने वाली पॉलिथीन की थैलियां लोगों के घरों में घुस रही हैं।