फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम और आरजे सुहानी ने किया जागरूक

विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम व 94.5 एफएम द्वारा लोगों को सफाई के प्रती किया गया जागरूक। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022 के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए वीरवार को 94.5 एफएम और नगर निगम की ओर से अभियान शुरू किया गया। वीरवार को भी असंध रोड एवं मंडी में चलाए गए जागरुकता अभियान में लोगों को प्लास्टिक का न करने, गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही नगर निगम ने स्वच्छ पानीपत स्वस्थ पानीपत मुहिम का आगाज किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारियों के साथ ही रेडियो आरजे सुहानी ने लोगों को जागरूक किया। अभियान के तहत छात्राओं की ओर से रैली निकाली जाएगी। इस अभियान से जुड़ने के लिए निरंतर अनुरोध किया जाएगा। आरजे सुहानी इस मुहिम की ब्रांड एंबेसडर बनाई गई हैं। नगर निगम पानीपत ने स्वच्छ हरियाणा एप एवं सिटीजन फीडबैक एप के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें