फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी 28 को करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला एमपीएचओ एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को जियो फेसिंग लोकेशन आधारित हाजिरी के विरोध में सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र एसोसिएशन के प्रधान सतबीर सिंह की अगुवाई और एसोसिएशन हरियाणा व स्वास्थ्य तालमेल कमेटी के आह्वान पर सौंपा गया। मांग पत्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा है कि 28 को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
जिला प्रधान सतबीर सिंह ने बताया कि 28 को जिले से सभी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी जियो फेसिंग आधारित हाजिरी के विरोध में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रकट करेंगे। क्योंकि ये निर्णय राज्य एमपीएचओ कमेटी हरियाणा व स्वास्थ्य तालमेल कमेटी हरियाणा द्वारा राज्य स्तर पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आगामी समय में जिला स्तर पर कर्मचारियों की गेट बैठक जिला सिविल सर्जन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। सभी कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरी पहले से स्वास्थ्य संस्था पर लगा रहे है और इसके बाद भी जियो फेसिंग आधारित हाजिरी लगाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे आदेश सरकार का बिल्कुल तानाशाही करने जैसा निर्णय है जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। आठ जुलाई को स्वास्थ्य तालमेल कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को ज्ञापन सौंपा था। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य कमेटी के सदस्यों को भरोसा दिया था कि अधिकारियों से बातचीत करके समाधान निकाला जाएगा। 10 अगस्त तक जियो फेसिंग आधारित हाजिरी लगाने के आदेशों को सरकार ने वापिस नहीं लिया तो राज्य एमपीएचओ कमेटी व स्वास्थ्य तालमेल कमेटी के आदेशानुसार आगामी आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कैशियर धर्मेंद्र सिंह, जिला कमेटी सदस्य संदीप सिंह व स्वास्थ्य कर्मी अशोक कुमार, काला सिंह व ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें