फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वयं सहायता समूह से बदली मुकेश की जिंदगी

विज्ञापन
मुकेश।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बांध गांव की मुकेश ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। समूह के सहयोग और प्रोत्साहन से उन्होंने अपने घर पर कॉस्मेटिक की छोटी-सी दुकान शुरू की, जो आज उनकी नियमित आय का माध्यम बन चुकी है। इसके साथ ही वह समूह की बैठकों के जरिए अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
मुकेश ने बताया कि वह करीब तीन वर्ष पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। इससे पहले वह अपना कोई काम शुरू करना चाहती थीं, लेकिन सहयोग और मार्गदर्शन के अभाव में ऐसा नहीं कर पा रही थीं। उस समय उनमें आत्मविश्वास की भी कमी थी। शुरुआत में उन्होंने सिलाई का काम किया, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने नया रास्ता चुना।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले उन्होंने अपने घर से ही कॉस्मेटिक की दुकान शुरू की। आज यह दुकान उनकी नियमित आय का साधन है और इससे उन्हें हर महीने लगभग पांच से छह हजार रुपये की आमदनी हो जाती है। यह राशि परिवार के खर्चों में महत्वपूर्ण सहयोग देती है। मुकेश का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद वह अपना खुद का कारोबार शुरू कर पाएंगी।
उन्होंने बताया कि समूह की बैठकों में भाग लेने और अपने विचार साझा करने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। अब वह अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़ने, स्वरोजगार अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करती हैं। समूह की महिलाएं मनरेगा में कार्यरत महिलाओं को भी जागरूक करती हैं।
विज्ञापन

मुकेश का मानना है कि हर महिला में कोई न कोई प्रतिभा और हुनर होता है। जरूरत केवल सही मार्गदर्शन, सहयोग और अवसर की होती है। यदि महिलाओं को उचित समर्थन मिले तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें