फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोटरसाइकिल सवार वेटर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बापौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसलापुर रोड पर रविवार रात को शादी समारोह से काम कर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार एक वेटर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

जलमाना गांव के जगदीश ने बताया कि उनका बेटा मोनू (36) वेटर काम करता था। वह रविवार को घरौंडा एक शादी समारोह में गया था। वह वहां से रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था। वह बापौली-रसलापुर रोड स्थित सत्संग भवन के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। वे उनको जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना बापौली प्रभारी फते सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसमें आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें