फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर पर्ल ढाबे के सामने शनिवार को तेज रफ्तार कार के चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कार का पहिया सिर के ऊपर से उतरने के कारण बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका भाई घायल हो गया। वारदात के बाद कार चालक ने थोड़ी आगे गाड़ी रोकी, लेकिन मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी होते देख वह मौके से भाग गया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने युवक के भाई राजेश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

समालखा के वार्ड नंबर 13 स्थित भटनागर गली निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसका छोटा भाई विष्णु (24) पानीपत में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। शनिवार को दोनों भाई किसी घरेलू काम से विष्णु की बाइक पर पानीपत आ रहे थे। जीटी रोड पर पर्ल ढाबे के पास कार चालक ने उनकी बाइक में साइड मार दी। टक्कर लगते ही राजेश सड़क के एक तरफ और विष्णु दूसरी तरफ गिर पड़ा। कार चालक अपनी गाड़ी को सीधे विष्णु के ऊपर से निकालकर ले गया।
उसने लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल विष्णु को पार्क अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश ने बताया कि उसने कार का नंबर नोट कर लिया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस के प्रभारी रोबिन ने बताया कि पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें