समालखा। झट्टीपुर गांव से दो बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह अपने साथ 15 तोला सोना व 20 हजार रुपये की नकदी भी ले गई। पीडि़त पति ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी के अपहरण का केस दर्ज कराया है।
झट्टीपुर गांव के मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी शनिवार रात नौ बजे घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घर की अलमारी की चाबी उसके पास ही रहती थी। वह घर से करीब 15 तोला सोना व 20 हजार रुपये नकदी लेकर गई है। पीडित ने अपने ही गांव के अजय पर पत्नी को भगाने का शक जाहिर करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।