फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पार्टनर मुर्गा नहीं लाया तो तीन बच्चों की मां ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुराड़ गांव स्थित एक फैक्टरी के क्वार्टर में तीन बच्चों की मां ने साथी द्वारा घर पर मुर्गा न लाने पर जहर खाकर जान दे दी। वह दो साल से लीव इन में रह रही थी। थाना सनौली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिला के बिशनपुर इजरा खानपुर गांव का रहने वाला है। वह कुराड़ गांव स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। एक महिला उसके साथ दो साल से लीव इन रिलेशन में रह रही थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसने शुक्रवार शाम को मुर्गा मंगवाया था। वह किसी व्यस्तता के चलते घर मुर्गा नहीं ले जा सका और नाइट ड्यूटी के चलते शाम करीब साढ़े सात बजे फैक्टरी में आ गया था। लड़के ने कुछ देर बाद आकर बताया कि उसकी मां ने दवा खा ली है। वह घर पहुंचा। उसने देखा तो महिला अचेत पड़ी थी। वह उसको पहले सनौली गांव और फिर पानीपत में सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में लेकर गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया। सनौली थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुनील के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर उनको सौंप दिया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें