फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के भक्तों को कटरा तक ले जाएगी ट्रेन

Tue, 10 Dec 2013 01:14 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में माता के भक्तों को कटरा तक पहुंचने के लिए जल्दी ही पानीपत से भी सीधी ट्रेन मिलने वाली है। रेलवे मंडल ने जम्मू से कटरा तक रेल लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है और ट्रायल भी कर चुका है।
विज्ञापन


इस ट्रैक पर ट्रेनों को दौड़ने के लिए 18 दिसंबर से ट्रेनों के दौड़ने की हरी झंडी मिलने की संभावना है। माता वैष्णो देवी के दरबार में पानीपत समेत देशभर से मां के भक्त मत्था टेकने के लिए जाते हैं।

भक्त वहां तक आने जाने के लिए विभिन्न यातायात के साधनों को अपना विकल्प चुनते हैं। रेलगाड़ियों से भी ज्यादातर भक्त आते जाते हैं।

लेकिन रेलगाड़ियों को अपना विकल्प चुनने वाले भक्तों को बीच रास्ते में ही अन्य यातायात के साधनों का सहारा लेना पड़ता है। जल्द ही भक्तों को रेलगाड़ियां कटरा तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन


रेल मंडल की ओर से उधमपुर से आगे भी तैयार कराए ट्रैक पर 18 दिसंबर के बाद ट्रेनों के दौड़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव
पानीपत रेलवे स्टेशन से होते हुए जम्मू तक आने जाने वाली आधा दर्जन से भी ज्यादा ट्रेनों का यहां पर ठहराव है।

इन ट्रेनों में आने वाले ज्यादातर यात्रियों की लंबे समय से मांग थी कि वे कटरा तक ट्रेनों से आए जाएं। यात्रियों व समय की मांग को देखते हुए अब उधमपुर से आगे भी ट्रैक का निर्माण कराया है।

अभी इस योजना पर काम चल रहा है कि कटरा तक कौन कौन से ट्रेन चलेगी। नई ट्रेन होगी या इन्हीं में से किस ट्रेन को कटरा तक बढ़ाया जाएगा, अभी इस योजना पर काम चल रहा है।

पानीपत में इन ट्रेनों का ठहराव
पानीपत में इस समय आधा दर्जन से भी ज्यादा ट्रेन रुकतीं हैं। 12445 उत्तर संपर्क क्रांति, 14033 जम्म मेल, 11077 झेलम, 12470 स्वराज, 12919 मालवा, 12240 एसी एक्सप्रेस का ठहराव है।

उधमपुर से कटरा तक रेलवे ट्रैक तैयार हो गया है। आज ही उसका ट्रायल लिया है। ट्रायल सफल रहा है। रेलवे मंडल के बड़े-बड़े अधिकारी ट्रायल के अवसर पर पहुंचे थे। ट्रायल सफल होने पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।--नीरज शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल

माता के भक्तों को कटरा तक ट्रेन की सुविधा मिलने की योजना का स्वागत करते हैं। रेल मंडल की ओर से उठाया यह कदम सराहनीय है। इस तरह के सुधार आगे भी कराए जाने चाहिए।--सुनील शर्मा, एडवोकेट

फिलहाल माता के भक्तों को उधमपुर तक ट्रेन सुविधा मिलती है, क्योंकि वहां से आगे रेलवे लाइन नहीं थी। अब कटरा तक रेल लाइन बिछ गई है। यह रेलवे ने बड़ा ही अच्छा तोहफा दिया है। इसका सभी स्वागत करते हैं।--जुगल किशार नंदवानी, शहरवासी

माता के भक्तों को कटरा तक रेल सुविधा मिलने की योजना वाला कदम सराहनीय होगा। हर वर्ष शहर से सैकड़ों भक्त माता के दर्शन के लिए आते जाते हैं। अब उन्हें बीच सफर में अन्य यातायात साधनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इसके लिए विशेष रूप से रेलवे मंडल का आभार जताते हैं।-विनोद गर्ग, शहरवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें