फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीण भड़के

Mon, 09 Dec 2013 11:50 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना के गांव मांडी निवासी कर्मपाल फौजी की हत्या कर ट्रैक्टर-ट्राली लूटने वाले बदमाश आठ दिन बाद भी पुलिस के शिकंजे से बाहर हैं।
विज्ञापन


बदमाशाें को  पकड़ने में हो रही देरी से गुस्साएं ग्रामीण एएसपी बदन सिंह राणा से मिले और उनके सामने गुस्से का इजहार किया। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर मामले को जल्दी नही सुलझाया गया तो वे हाईवे पर उतर सकते हैं।

एएसपी से मिलकर जताया रोष
सोमवार को मांडी बारहा के ग्रामीण आरोपियों को दबोचने में हो रही देरी से खफा हो कर जिला मुख्यालय एसपी से मिलने पहुंचे। एसपी के जिले से बाहर होने पर एसएसपी बदन सिंह राणा से बारहा के ग्रामीणों से रोष जताया। एसएसपी बदन सिंह राणा ने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस कार्रवाई सही दिशा में है। इस मामले में गठित टीमें काम कर रही है।
विज्ञापन


जल्दी ही आरोपी पुलिस की काबू में होंगे। एसएसपी से मिलने वाले ग्रामीणों में चमराड़ा के पूर्व सरपंच लहणा सिंह, पूठर से मास्टर सहजराम, राजेंद्र सिंह, कवल सिंह, मांडी से ईश्वर नंबरदार, जिले सिंह, कबूल सिंह, चंद्र सिंह, मांगें राम, भीम सिंह और किशन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


भाकियू उतर सकती है हाईवे पर
वीरवार को गांव मांडी में पहुंचे भाकियू नेताओं ने पुलिस को मामला सुलझाने के लिए रविवार तक का समय दिया था। बताया जा रहा है कि भाकियू मामले पर बारीकी से नजर रख रही है, ग्रामीणों और मांडी बारहा के प्रतिनिधियों से लगातार संर्पक में है। कार्यवाही में हो रही देरी से खफा भाकियू कभी भी हाईवे पर उतर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें