फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नवरात्र में हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, देवी मंदिर में विशेष तैयारी

Sun, 21 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। इस बार नवरात्र में महालक्ष्मी योग बन रहा है जो तुला राशि के लिए विशेष है। शुक्र की राशि तुला में चंद्रमा और मंगल का संयोग होने से व्यापार और संपत्ति दोनों का लाभ मिलेगा। प्राचीन श्री देवी मंदिर में इसके लिए तैयारी तेज कर दी हैं। मंदिर में एक लाइन में सबके दर्शन होंगे।
ज्योतिषाचार्य रामराज कौशिक ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र 22 सितंबर को शुरू होंगे। दुर्गा अष्टमी 30 सितंबर और रामनवमी 1 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस साल नवरात्र में एक दिन बढ़ा है।
विज्ञापन

घट स्थापना का समय
पंडित प्रवीन शास्त्री ने बताया कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 4:35 से 5:22 तक रहेगा। अमृत योग सुबह 6:09 से 8:06 बजे तक रहेगा। इस नवरात्र पर स्थिर लक्ष्मी का वास होगा। मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। नवरात्रि का एक दिन बढ़ना शुभ माना जाता है। नवरात्र के व्रत करने से व्यापार और संपत्ति में वृद्धि होगी। हाथी धन, समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक होता है।
विज्ञापन

देवी मंदिर में तैयारी तेज
प्राचीन देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि नवरात्र के लिए मंदिर को सजाने का काम तेजी से किया जा रहा है। पूरे नवरात्र में मां दुर्गा की तीन समय आरती की जाएगी। मां के श्रृंगार के लिए कोलकाता से फूल आएंगे। माता की पूजा व दर्शन के लिए भक्तों के लिए मंदिर में एक लाइन की अलग से व्यवस्था की जाएगी। प्रधान काकू बंसल ने बताया कि भक्तों को मंदिर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

शारदीय नवरात्र की तिथियां-
22 सितंबर - प्रतिपदा तिथि मां शैलपुत्री पूजा

23 - द्वितीया तिथि मां ब्रह्मचारिणी पूजा

24 - तृतीया तिथि मां चंद्रघंटा
25 - तृतीया तिथि मां चंद्रघंटा

26 - चतुर्थी तिथि मां कुष्मांडा पूजा

27- पंचमी तिथि मां स्कंदमाता पूजा

28- षष्ठी तिथि मां कात्यायनी पूजा

29- सप्तमी तिथि मां कालरात्रि पूजा

30 - महाअष्टमी तिथि मां महागौरी

01 अक्टूबर - नवमी तिथि मां सिद्धिदात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें