फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोजगार परक विषयों को प्राथमिकता दे रहे अधिकतर विद्यार्थी

Fri, 05 Jun 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अस्पताल के पार्क में फार्मेसी का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इस बार विद्यार्थियों का रुझान रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की ओर अधिक देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) जैसे कोर्स युवाओं की पहली पसंद बन रहे हैं।
दरअसल, रोजगार की बेहतर संभावनाओं और बदलते तकनीकी परिवेश को देखते हुए विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में रुचि दिखा रहे हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान दौर तकनीक और प्रबंधन का है। कंप्यूटर आधारित क्षेत्रों और बिजनेस मैनेजमेंट में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि विद्यार्थी बीसीए और बीबीए के माध्यम से अपना करियर संवारना चाहते हैं। हालांकि आवेदन के मामले में कला संकाय अभी भी सबसे आगे है, लेकिन वाणिज्य और विज्ञान संकाय के प्रति भी विद्यार्थियों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।

जिले में अब तक करीब 14 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। वीरवार को भी विभिन्न कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। कॉलेजों में स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रमों और विषयों की वजानकारी दी जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी।

विषय चयन केे लिए मंथन कर रहे विद्यार्थी
कॉलेजों में आवेदन से पहले विद्यार्थी विषय चयन को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनना चाहिए। केवल दोस्तों या परिचितों की देखा-देखी विषय चुनने से भविष्य में परेशानी हो सकती है। कई विद्यार्थी कॅरिअर काउंसलर, शिक्षकों और विशेषज्ञों से सलाह लेकर अपने लिए उपयुक्त विषय का चयन कर रहे हैं।

विभिन्न कॉलेजों में बीबीए और बीसीए की सीटें
कॉलेज
बीबीए सीटें
बीसीए सीटें

आर्य आदर्श कन्या महाविद्यालय, मतलौडा 40
30

आर्य महाविद्यालय
200
240

डीबीजी राजकीय महाविद्यालय
40
40

आईबी महाविद्यालय
130
150

एसडी महाविद्यालय
80
80

गीता डिग्री कॉलेज, शेरा

30



नोट : आंकड़े कॉलेजों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी के अनुसार हैं।

15 कॉलेजों में 11,380 सीटों पर होंगे दाखिले
जिले के 15 महाविद्यालयों में इस वर्ष 11,380 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें पांच राजकीय, पांच राजकीय सहायता प्राप्त और पांच सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। जिले में इस बार करीब 19 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के लगभग 12 हजार और सीबीएसई के करीब सात हजार विद्यार्थी शामिल हैं।
प्रदेशभर के 351 महाविद्यालयों में कुल 2,29,837 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। ऐसे में महाविद्यालय प्रशासन भी अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए प्रयासरत है।
- यह समय सही विषय चयन करने का है। अगर दोस्तों की देखादेखी विषय लिया जाएगा तो इससे विद्यार्थियों की विषयों को लेकर रुचि कम रहेगी। पहले तो यही देखा जाए कि किस विषय पर उनकी मजबूत पकड़ है। अपनी रुचि के अनुसार विषय चयन किया जाए। जिससे उन्हें विषय समझकर पढ़ाई करने में आसानी होगी। - तकदीर सिंह, सहायक प्रोफेसर, मनोविज्ञान, डाइट, पानीपत।
विज्ञापन

- कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत दाखिला होगा। आवेदन प्रक्रिया में तेजी आई है। विद्यार्थियों का कॉमर्स व साइंस संकाय की ओर रुझान बढ़ा है। वहीं, बीबीए व बीसीए कोर्स करने में भी विद्यार्थी रूचि दिखा रहे हैं। विद्यार्थी कौशल विकास के कोर्सेज को भी महत्व दे रहे हैं। हेल्प डेस्क के जरिए विद्यार्थियों को कोर्स व विषय की बारीकी से जानकारी दी जा रही है। - डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें