पानीपत। चोरों ने ठंड का फायदा उठाते हुए बस स्टैंड और मित्तल मेगा मॉल से दो बाइकों पर हाथ साफ कर लिया। थाना शहर और चांदनी बाग पुलिस ने चोरी के घटनाओं का मामला दर्ज कर लिया है।
सुनील निवासी पुंडरी ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह बस स्टैंड पर किसी काम के सिलसिले में अपनी बाइक पर आया था। यहां से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। उसने कई जगह मोटरसाइकिल को तलाश किया, लेकिन कहीं पर भी सुराग नहीं लगा। थाना शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
मोटरसाइकिल चोरी की दूसरी घटना मित्तल मेगा मॉल के पास हुई। एनएफएल कॉलोनी निवासी सतबीर ने थाना चांदनी बाग पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि गत दिनों वह अपनी बाइक पर मित्तल मेगा मॉल में आया था। वह मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर अंदर चला गया।
वह कुछ देर बाद वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी मिली। पुलिस प्रवक्ता युद्धवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिली हैं। पुलिस ने दोनों में चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।