फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना डोसा दुकानदार से मारपीट कर छह से अधिक बदमाशों ने लूटे साढ़े 12 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल चोरी होने पर डोसा दुकानदार ने जब चोरों का पीछा किया तो आरोपियों ने कुछ अन्य बदमाशों के साथ मिलकर लाठी डंडों से मारपीट की और 12 हजार रुपये भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इस आशय की शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से तमिलनाडु के निवासी के-मोहन ने बताया कि वह पानीपत सेक्टर-18 में किराए के मकान में रहते हैं। सेक्टर 13-17 स्थित अंसल गेट के पास अन्ना डोसा नाम से उनकी दुकान है। वह शनिवार रात 12 बजे दुकान बंद करने के बाद अंदर से सफाई करने लगे। जब वह सवा 12 बजे दुकान से बाहर निकले तो उनकी साइकिल नहीं मिली। उन्होंने आस पास देखा तो तीन अज्ञात युवक साइकिल को अंसल की तरफ ले जाते दिखे। उसने अपने साथी परीमाल और मधुबालन को बुलाया और तीनों युवकों का पीछा किया। आरोपियों को उन्होंने शनि मंदिर के पास रोका तो वहां पर आरोपियों के कई साथी खड़े मिले, जिन्होंने मिलकर उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि दिनभर की कमाई के रखे साढ़े 12 हजार रुपये भी आरोपी लूटकर फरार हो गए। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
मेडिकल कराकर पुलिस को दी शिकायत
पीड़ित ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मिलकर उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उपचार कराने के बाद वह सेक्टर 13-17 थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही लूटपाट के आरोपियों को गिरफ्तार कर करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई रामनिवास, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें